HNN/ कांगड़ा
पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन/नियुक्ति के संबंध में सरकार द्वारा अपील करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा ने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर चयन/नियुक्ति को लेकर पूर्व में 25 अगस्त 2022 तक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के पास शिकायतें दर्ज करवाई गई थी।
अब इन चयन/नियुक्ति से संबंधित किसी भी अपील के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, 15 दिन के भीतर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में अपील जमा करवा सकते हैं। प्राप्त सभी अपीलों का एक साथ निपटान अगले 30 दिन के अंदर किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group