Loading...

पालमपुर में फिर दराट से हमला, परिवार के 4 लोग जख्मी, सभी अस्पताल में भर्ती

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत एक परिवार के 4 लोगों पर दराट से हमला उनको बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। घायलों की पहचान मदन लाल, संतोष कुमारी, रत्न चंद तथा केशव निवासी गांव मैंझा के रूप में हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, मैंझा निवासी मदन लाल भाटिया ने पालमुपर पुलिस थाना में दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उनके पड़ोसी डंडे व दराट लेकर आए और उन पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के 4 लोगों को चोटें आईं हैं। चारों घायलों को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां से 2 घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इनका पुराना जमीनी विवाद चला हुआ था। कोर्ट ने एक पार्टी के पक्ष में फैसला दिया था। जिसके बाद से ही विवाद चला हुआ था। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।