पावंटा में हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर, चालक की गई जान

By Ankita Published: 13 May 2023, 1:36 PM | Updated: 13 May 2023, 1:36 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के मानपुर देवडा के समीप एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया, जिस कारण चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय रविंद्र कुमार निवासी मैहर वाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान देवडा के समीप एक ट्रैक्टर अचानक ही अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की 2 वर्षीय एक बेटी है।