पिकअप और ट्राले के बीच जोरदार भिड़ंत, एक घायल
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर कल्लर के पास पिकअप और ट्राले के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप (HR68B-3971) चालक स्वारघाट से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही सामने से ट्राला आया तो उसकी पिकअप के साथ टक्कर हो गई। हादसे के कारण सड़क पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे सभी वाहन चालकों को कठिनाईओं का सामना करना पड़ा।
वहीं घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहन चालकों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि वह घटना के कारणों की जाँच कर रही है।