लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत

PRIYANKA THAKUR | 28 दिसंबर 2022 at 11:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय मुकेश चंद निवासी जम्मू डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजीव पिकअप लेकर बैजनाथ की ओर से खोली जा रहा था।

वही, शाहपुर की ओर से बाइक पर सवार होकर अक्षित और मुकेश बैजनाथ की ओर आ रहे थे। इसी बीच जैसे ही पिकअप और बाइक सुनेहड के समीप पहुंची, दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अक्षित लहूलुहान अवस्था में बाइक सहित नीचे गिर गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बाइक सवारों को घायल अवस्था में देख पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले आई। यहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अक्षित का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]