Loading...

पिकअप गाड़ी से पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा

Ankita • 21 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आरोपी की पहचान अनु कुमार निवासी गांव कबाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम स्यूण गांव के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बैजनाथ की ओर से आ रही एक पिकअप (HP37-G3973) को जाँच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की ऊना नम्बर वन की 65 पेटियां बरामद हुई।

जब पुलिस ने वाहन चालक से शराब के दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।