Loading...

पिकअप जीप से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

Ankita • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने पिकअप जीप से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आरोपी चालक की पहचान हरदयाल सिंह पुत्र भगत राम निवासी तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक गाड़ी नेरचौक से जोगिंद्रनगर जा रही थी। इस दौरान आबकारी विभाग ने मंडी-जोगिंद्रनगर सड़क पर पधर के समीप गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया।

तलाशी के दौरान गाड़ी से 150 पेटी अंग्रेजी शराब व 50 पेटी बीयर की बरामद की हैं। जब गाड़ी चालक से शराब से संबंधित परमिट मांगा गया तो वह इसे दिखाने में असफल रहा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।