लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पिकअप में ईंटो के नीचे छुपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने चालक…

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने पिकअप से शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मामले में पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने बहराल पर नाकाबन्दी की हुई थी।

इस दौरान आधी रात तक़रीबन 2:30 बजे एक पिकअप (HP63-6949) जोकि यमुनानगर की ओर से आ रही थी को जाँच के लिए रुकवाया गया। जब पिकअप की तलाशी ली गई तो ईंटो के नीचे शराब की पेटिया छुपाकर रखी हुई पाई गई। इस दौरान पिकअप से फॉर सेल इन हरियाणा शराब देसी मार्का चार्ली माल्टा की 600 बोतलें और बीयर मार्का किंग फिशर की 60 बोतलें बरामद हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लिहाज़ा पुलिस थाना पांवटा साहिब में 32 वर्षीय वाहन चालक निवासी गांव कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]