पिता ने अपनी बेटी को 18वें बर्थडे पर दिया अनोखा गिफ्ट, चांद पर खरीदी जमीन
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर निवासी एडवोकेट अमित शर्मा ने अपनी बिटिया के 18वें जन्मदिवस पर चांद पर जमीन खरीदी है। अमित शर्मा की बेटी तनीशा शर्मा का 18वां जन्मदिवस आज 8 अगस्त को है। अमित शर्मा इससे पहले अपनी छोटी बेटी के जन्मदिवस पर एक साल पहले अंगदान करने का निर्णय भी ले चुके हैं। अंगदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया था।
एडवोकेट अमित शर्मा ने बेटी के लिए कुछ अलग करने की चाह में उसके लिए चांद पर 8 कनाल जमीन खरीदी है। उन्होंने लूना सोसायटी इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिये इस जमीन का सौदा किया। पेशे से अधिवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी तनीशा शर्मा वर्तमान में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीट की तैयारी कर रही है, उसका जन्मदिवस है तो बेटी को चांद पर आठ कनाल जमीन खरीद कर दी है।