Loading...

पिपली से सरमाणा सड़क एक माह तक रहेगी बंद

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में पंचायत घर पिपली से सरमाणा सड़क में मनरेगा के तहत कंक्रीट का निर्माण कार्य के चलते पिपली, सरमाणा, द्रब्बल सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी।

पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर कंक्रीट बिछाने का कार्य पिपली पंचायत घर से सरमाणा सड़क में मनरेगा के तहत शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि कंक्रीट कार्य के चलते लगभग एक महीने के लिए यह सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।

इसलिए कुराटी से पिपली, सरमाणा होकर दूब्बल आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों के चालक वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए परेशानी के लिए खेद जताया है।