लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पिपलू मेले में आकर्षण का केंद्र बनी सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी, खरीददारों की उमड़ी भीड़

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए बांस के उत्पादों, स्टीविया चाय तथा बड़ियां, सेवियों की खासी मांग रही। ग्राहकों ने विशेष रूप से बांस के उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखाई। खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह परमार ने बताया कि सोमभद्रा स्टॉल पर तीन दिनों में लगभग 20 हजार रुपए का कारोबार हुआ है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए पिपलू मेले में एक स्टॉल लगाया गया था, जिस पर अच्छा कारोबार हुआ है और खरीददारों ने इसे काफी पंसद किया है। सोमभद्रा स्टॉल का प्रबंधन देख रहे अजय कुमार ने कहा कि सोमभद्रा उत्पादों की काफी मांग है। उन्होंने मेले में स्टॉल लगाने को जगह प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री का मंच प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है तथा इससे पहले भी कई मेलों में उन्हें जगह दी गई है, जिससे स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। वहीं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए इन्हें सोमभद्रा नाम से बाजार में बेचा जा रहा है।

सोमभद्रा ब्रांड नेम मिलने के बाद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ी है और इससे उन्हें आजीविका का एक साधन मिला है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में भी सोमभद्रा उत्पादों को अच्छा रिस्पांस मिला है और भविष्य में भी स्वयं सहायता समूहों को ऐसे मंच प्रदान किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]