पीएचडी के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, मई में होगी प्रवेश परीक्षा
HNN/ शिमला
एचपीयू द्वारा पीएचडी में प्रवेश के लिए विवि ने 12 मार्च को विज्ञापित की सीटों के लिए आवेदन को 30 मार्च तक की समय सीमा तय की है। आज यह समय सीमा समाप्त हो जाएगी। अब तक इन 137 सीटों के लिए अलग अलग विभागों के सैकड़ों ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके है।
बता दें पीएचडी में प्रवेश के लिए 80 अंक की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 50 फीसदी, आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 45 फीसदी रहेंगे। नेट जेआरएफ अन्य राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक का 10 फीसदी तक अधिमान मिलेगा।
एसएलईटी और एमफिल का अलग से अधिमान मिलेगा। इसके बाद रिसर्च एप्टीट्यूड इंटरव्यू के कुल 12 अंक में से अंक मिलेंगे। विवि के 23 विभागों की 137 पीएचडी की सीटों पर प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का अभ्यर्थियों को फिलहाल मई के पहले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा।