लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएचडी में दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी, इस दिन तक होगा व्यक्तिगत सत्यापन……

WebDesk(H) | 6 जुलाई 2023 at 1:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में पीएचडी में दाखिले की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें 44 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर समेत 14 विभिन्न विभागों में पीएचडी की सीटों के लिए एनआईटी ने अप्रैल-मई में आवेदन मांगे थे इसके उपरांत लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के बाद एनआईटी ने दाखिले के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

एनआईटी ने चयनित छात्रों को आगामी 14 जुलाई तक व्यक्तिगत सत्यापन, दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि तक अपने दस्तावेज और फीस जमा नहीं करवाता है तो उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। साथ ही 14 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, अगर किसी कारण सीट खाली होती है तो मेरिट सूची में शामिल अगले विद्यार्थी को वह सीट आवंटित की जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीएचडी में दाखिले के लिए मेरिट सूची एनआईटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बता दें कि सिविल इंजीनियरिंग में 12, मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में 4, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 1, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 2, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में 5, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस विभाग में 2, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 4, रसायन शास्त्र विभाग में 2, सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी में 1, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में 4, मैनेजमेंट स्टडी में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1 और आर्किटेक्चर विभाग में 3 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]