लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम दौरे से पहले धर्मशाला में हंगामा, सड़कों पर उतरे युवा

PRIYANKA THAKUR | 16 जून 2022 at 10:46 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए आज धर्मशाला आ रहे है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे धर्मशाला पहुंचेंगे। वही पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही गगल में हंगामा शुरू हो गया।

भारी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बता दे कि युवा अग्निवीर सेना भर्ती योजना के विरोध में एकत्र हुए है। इस बीच जिला कांगड़ा युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पंकज कुमार पंकू भी वहां पहुंच गए और उन्‍होंने नारेबाजी शुरू कर दी। युवा मंडी पठानकोट-हाईवे के ऊपर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ गहमागहमी भी हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि युवा कांग्रेस के कुछ लोग यहां गगल चौक में प्रोटेस्ट कर रहे थे और सड़क पर बैठने लगे थे। पुलिस ने पहले आग्रह किया, लेकिन जब युवा नही माने तो उन्हें डिटेन किया और गाड़ी में डालकर कांगड़ा थाने ले जाया गया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]