लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले 70 हजार युवाओं को दिए सरकारी नौकरी में नियुक्ति पत्र

Ankita | 22 जुलाई 2023 at 11:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सरकारी सेवा में रहते हुए आपको हमेशा तिरंगे की आन-बान-शान को बढ़ाने के लिए काम करना है- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल रूप से 70,000 से अधिक बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज 1947 में आज के दिन 22 जुलाई को तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था। उन्होंने कहा इस महत्वपूर्ण दिन आप सब को सरकारी सेवा के लिए जॉइनिंग लेटर मिलना यह अपने आप में एक बहुत बड़ी प्रेरणा है सरकारी सेवा में रहते हुए आप सबको तिरंगे की आन बान शान को बढ़ाने के लिए काम करना है और देश का नाम रोशन करना है।

उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है आपका सरकारी नौकरी में आना यह बहुत बड़ा अफसर है। उन्होंने कहा यह सब आपके परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई भी दी। बता दें कि आज शनिवार को देशभर में 44 जगह पर आयोजित हुए रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रुप से कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। बता दें कि किंग चयनित युवाओं को राजस्व डाक स्कूल शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा विभाग रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। बरहाल इन नियुक्तियों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े अस्त्र का इस्तेमाल किया है। सरकार के विभिन्न विभागों में यह नियुक्ति और वह भी पीएम नरेंद्र मोदी से नियुक्ति पत्र दिया जाना अपने आप में एक इतिहास बना गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]