लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम बनने के बाद तीसरी बार धर्मशाला पहुंचे मोदी, खुली जीप में रोड शो..

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धर्मशाला पहुंच गए हैं। धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित बीजेपी के अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही मोदी के दौरे को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। समूची धर्मशाला घाटी पीएम मोदी के नारों से गूंज उठी है। आपको बता दें कि नरेन्‍द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद तीसरी बार धर्मशाला आये हैं। मोदी दो दिन धर्मशाला में रहेंगे।

पहली बार धर्मशाला में कोई प्रधानमंत्री रात को ठहर रहा है। धर्मशाला शहर सहित आसपास सुरक्षा की दृष्टि से 2300 पुलिस जवान तैनात किए हैं। किसी भी वाहन को बिना जांच धर्मशाला में प्रवेश न करने का आदेश है। रोड शो के लिए पीएम मोदी खुली जीप में सवार हुए तथा उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान सड़क के दोनों ओर से उन पर फूलों की बारिश हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पीएम को देखने और उनके स्वगात करने के लिए भारी संख्या में लोग सडकों के किनारे खड़े थे।

उधर, सात प्वाइटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गद्दी परिधान व तिब्बती परिधान में सजी युवतियां व युवक पहुंच चुके हैं। शहनाई, नरसिंगे व ढोलक की थाप से स्वागत किया जाएगा। मधुर संगीत धुने बजाई जा रही है। कार्यक्रम का उत्साह देखते ही बनता है। भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व लोगों में मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]