प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त आज यानी 27 जुलाई को जारी होने वाली है। पीएम मोदी डीबीटी माध्यम से 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपए अधिक की रकम ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि काफी वक्त से इस योजना की 14वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, भूलेखों के सत्यापन के चलते इस किस्त को जारी करने में देरी हुई।
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। यहां आपको बेनिफिशियरी सूची वाले विकल्प का चयन करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने नाम, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है। इसके बाद गेट डिटेल के बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को करते ही आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी सूची आ जाएगी। यहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी प्रधानमंत्री किसान की 14वीं किस्त
भूलेखों के सत्यापन में जमीन का रिकॉर्ड गलत पाए जाने पर किसानों को इस योजना की लाभार्थी सूची से हटाया जाएगा। वहीं, ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर भी आप 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसानी करते हैं, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं तो भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे। आप केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। वहीं, अगर आपको सरकार से पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना के योग्य नहीं माने जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





