पीएम मोदी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

By SAPNA THAKUR Published: 30 Dec 2022, 11:37 AM | Updated: 30 Dec 2022, 11:37 AM 1 min read

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 साल की थी। उन्होंने आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं।

Tags: