Loading...

पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

SAPNA THAKUR • 28 Dec 2022 • 1 Min Read

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हीराबेन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी भी कुछ ही देर में मां का हाल जानने के
लिए अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

बता दें कि हीराबेन गुजरात के गांधीनगर के बाहर इलाके में रायसण गांव में रहती है। हीराबेन नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ वहां रहती हैं। हीराबेन की उम्र 100 साल से भी अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था।