पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की थी तैयारी, एनएसजी ने नाकाम की साजिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के समर्थन विधानसभा चुनाव के चलते प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं, जिसके चलते पीएम मोदी भी लगातार यहां रैलिया करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि गुजरात में उनकी सुरक्षा को लेकर सेंध लगाने की तैयारी थी। हालांकि एनएसजी ने इस साजिश को नाकाम कर दिया है।
दरअसल, सूत्रों के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पीएम की सुरक्षा में सेंध लगी थी। यहां जिस स्थान पर पीएम मोदी की रैली होनी थी, वहां एक ड्रोन नजर आया, जिसे एनएसजी ने कथित तौर पर मार गिराया। हालांकि ड्रोन में कुछ नहीं मिला लेकिन पुलिस पता लगा रही है कि इसे पीएम की रैली वाले स्थान पर ही क्यों उड़ाया गया था।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कश कालू भाई, निकुल रमेश भाई परमार व राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ‘नो फ्लाई जोन’ का उल्लंघन करने के चलते प्राथमिकी दर्ज की है।