पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा
पीएम मोदी के इटली दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। खालिस्तान समर्थकों ने हरदीप सिंह निज्जर का भी जिक्र किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल यानी 13 जून को इटली रवाना होंगे। इटली में 13 से 15 जून तक जी 7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा है। इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने इटली में इस नापाक करतूत को अंजाम दिया है।
इस घटना की तस्वीरों में खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां विरोध में नारे भी लिखे हैं। इस घटना पर विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला उठाया है, प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की है, इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।