पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए मिल रहा देश की जनता का अपार समर्थन- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी को देश व प्रदेश की जनता का लोकसभा चुनाव के लिए अपार समर्थन मिल रहा है जिसकी वजह से भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगी। रावत ने बताया कि विपक्ष के पास ना कोई नेता है और ना ही कोई नीति है।
अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन को करारा झटका देते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि महागठबंधन पीएम नरेंद्र मोदी के आगे कहीं पर भी टिक नहीं पाएगा। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जिसको रोक पाना महागठबंधन के नेताओं के बस में नहीं है।
रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की भी चारों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से मोह भंग हो चुका है। क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे।
उन्होंने अपने चुनावी वायदे में कहा था कि हम सरकार बनते ही प्रदेश की 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 15सौ रुपए डालेंगे और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हर वर्ष एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। इतना ही नहीं हर घर को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली भी देंगे और किसानों से सौ रुपए लीटर भैंस का दूध और 80 रुपए लीटर गाय का दूध भी लेंगे।
लेकिन सरकार बनते हुए 1 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है। सरकार ने यह वायदे अभी तक भी पूरे नहीं किए हैं जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव में देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं के झांसी में आने वाली नहीं है।