देश में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है। रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 6 अगस्त को देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलेपमेंट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इसमें इलाके के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। इन स्टेशनों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर रेलवे की पूरी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश में रेलवे स्टेशनों पर बैठने के लिए अच्छी सीटें लग रही हैं। स्टेशनों पर अच्छे वेटिंग रूम बनाए जा रहे हैं। देश के हजारों रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा है। पीएम मोदी ने कहा कि देखा गया है कि इस मुफ्त इंटरनेट का बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है। कहा कि इससे युवा अच्छी पढ़ाई करके काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब ट्रेन से लेकर रेलवे स्टेशन तक लोगों को एक बेहतर और उम्दा से उम्दा एक्सपीरियंस देने की कोशिश की जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





