Loading...

पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त

Ankita • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपए की राशि को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया।

बता दें इस योजना के तहत लाभार्थी किसान को दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में यानि कुल छह हजार रुपए सालाना दिए जाते हैं। इससे पहले 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी की गई थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को हुई थी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रत्येक फसली सीजन में फसल की बोआई हेतु बीज, खाद एवं अन्य कृषि निवेश को क्रय करने में मदद प्रदान करना है, जिससे किसान कृषि निवेश का क्रय कर समय से बोआई कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके और उनकी आय में वृद्धि हो सके।