लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर इसे देश को किया समर्पित

Ankita | 28 मई 2023 at 11:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन को देश को समर्पित कर दिया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया। पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह के लिए नए संसद भवन पहुंचे हैं। समारोह की शुरुआत पूजा से हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। गौरतलब है, तमिलनाडु के अलग-अलग मठों से आए अधीनम यहां पहले ही पहुंच चुके हैं। यहां हवन-पूजन शुरू हुआ। पीएम मोदी पूजन हवन के बाद सेंगोल के सामने दंडवत हुए। साथ ही, संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

देश के नए संसद भवन के निर्माण के लिए देशभर से अनोखी सामग्रियों को जुटाया गया है। जैसे नागपुर से सागौन की लकड़ी, राजस्थान के सरमथुरा से सैंडस्टोन, यूपी के मिर्जापुर की कालीन, अगरतला से बांस की लकड़ी और महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जयपुर से अशोक प्रतीक को मंगवाया गया। अधीनम मठ के पुजारियों ने संसद के नए भवन में पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा।

बता दें, धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा, जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया। पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया। इस दौरान अधीनम मठ के पुजारी भी मौजूद रहे। वहीं, नए संसद उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारी संसद हमारे लोकतंत्र का मंदिर है।

पीएम मोदी सेंगोल को लोकसभा में स्थापित करने के लिए नए संसद भवन के अंदर पहुंचे थे। वह इस दौरान उत्साहित दिख रहे थे। आज देश के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी करेंगे। सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र होगा। संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा। पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने इसे लोकसभा में स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेंगोल को नए संसद भवन के लोकसभा में स्थापित कर दिया है।

पीएम मोदी ने लोकसभा में सेंगोल स्थापित करने के बाद संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओम बिरला भी मौजूद थे। वहीं, अधीनम मठ के पुजारी भी बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। इससे पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूजा पर बैठे थे। तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा था, जिसे पीएम मोदी ने नई संसद के लोकसभा भवन में स्थापित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]