Loading...

पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट के लिए इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन…

PARUL • 3 May 2024 • 1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी को इस बार भी वाराणसी से ही उम्मीदवार बनाया है।

वाराणसी में आखिरी चरण के दौरान मतदान होना है, यानी 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग होगी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को नामांकन दाखिल करने के लिए वाराणसी पहुंचेंगे।

हालांकि वो अगले दिन 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले 13 मई को पीएम मोदी वाराणसी में एक विशाल रोड शो निकालेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और तैयारियों में जुट गए हैं।