पीओ सेल ने धर्मशाला से गिरफ्तार किया उद्धघोषित अपराधी
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पीओ सेल की टीम ने उद्धघोषित अपराधी को धर्मशाला से हिरासत में लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को नूरपुर पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी की पहचान अभिमन्यु राय पुत्र परवीन रॉय वासी शामनगर तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नूरपुर एसीजेएम कोर्ट ने 30,सितम्बर,2023 को दर्ज धारा 138 के मामले में आरोपी को फरार घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।
इसी बीच पीओ सेल की टीम को आरोपी के धर्मशाला में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उद्धघोषित अपराधी को धर्मशाला से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पीओ सेल के प्रभारी हेड कांस्टेबल सुग्रीव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
