Loading...

पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर बने हिमाचल के आईएएस अधिकारी पंकज राय

Ankita • 5 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज राय को चंडीगढ़ पीजीआई का डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में पंकज राय हिमाचल के स्पेशल सेक्रेट्री एजुकेशन व प्लानिंग हैं।

बता दें उन्हें मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की तरफ से 4 साल के लिए इस पद पर लगाया गया है। वहीं हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर उन्हें तुरंत प्रभाव से रिलीव करने के आदेश दिए हैं।

पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में शुमार हैं। पंकज राय उपायुक्त बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के अलावा शिमला नगर निगम के आयुक्त और नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।