Loading...

पीजीआई में उपचारधीन वरिष्ठ पत्रकार की सहायता को आगे आई रेड क्रॉस और सामाजिक संस्थाएं

Ankita • 14 Jan 2024 • 1 Min Read

असहाय सेवा समिति, रोटरी क्लब और रेड क्रॉस ने की इतने हजार की सहायता…..

HNN/ मंडी

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा की सहायता को सुंदरनगर की सामाजिक संस्थाएं आगे आई है। वहीं रेड क्रॉस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हाथ बढ़ाया है। दिव्य हिमाचल संस्थान से तकरीबन तीस वर्षो से जुड़े और मंडयाली में लेखन को अपने हुनर से बड़ावा देने वाले पत्रकार सुरेंद्र शर्मा मुल्तय धर्मपुर निवासी है और पिछले तीस वर्षो से ज्यादा समय से फोटोग्राफी के साथ प्रिंट मीडिया से जुड़ सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में सेवाएं देते आ रहे है।

लेकिन समय बीतने के साथ साथ फोटोग्राफी कार्य भी मंदी से गुजरने से उनके आर्थिक हालत भी बिगड़ गए। अब असमय उन्हें मधुमेह की बीमारी ने घेर लिया। ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ ट्रक यूनियन की एंबुलेंस से पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन बहुबिमारियोन से ग्रस्त होने व कमजोर आर्थिक हालत के चलते उपचार में बाधा आता देख सुंदरनगर प्रेस क्लब ने रेड क्रॉस और सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई।

जिस पर रोटरी क्लब द्वारा पांच हजार एक सौ और असहाय सेवा समिति ने पांच हजार का चेक मेडिकल सहायता हेतु प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के माध्यम से भेजा। वहीं रेड क्रॉस ने भी पच्चास हजार की सहायता की। इस अवसर पर रोटरी के सचिव अजय कपूर और असहाय समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल सैनी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र के स्वास्थ्य उपचार के लिए भविष्य में भी यथा संभव सहायता भविष्य में भी प्रदान करेंगे।