समाज के बदलते परिवेश में छात्र करें अपने सुदृढ़ व्यक्तित्व का निर्माण- भारद्वाज
HNN/ नाहन
डॉ. यशवंत सिंह परमार पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज नाहन में इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब के सहयोग से करियर काउंसलिंग की गई। इस करियर काउंसलिंग में स्नातक अंतिम वर्ष तथा मास्टर ऑफ आर्ट के छात्रों ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। इस काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य भविष्य के कौशल और करियर के आधार पर व्यावहारिक दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए इस पर चर्चा हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रेम राज भारद्वाज ने शिरकत करी। वहीं बडू साहब इटरनल यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर तुषार महाजन प्रोफेसर प्रबंधन एवं निदेशक प्लेसमेंट व एडमिन विभाग बलराज सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह इस करियर काउंसलिंग के मुख्य रिसोर्स पर्सन भी थे।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्रोफेसर रीना चौहान ने प्राचार्य सहित रिसोर्स पर्सन आदि का स्वागत किया। डॉ. बलराज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान इटरनल यूनिवर्सिटी में चल रहे कोर्स व अन्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि बडू साहब इटरनल यूनिवर्सिटी उत्तर भारत में एक बेहतर शिक्षा के लिए जानी जाती है।
वहीं डॉक्टर तुषार महाजन ने बिजनेस एनालिटिक पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और प्रबंधन की शिक्षा भविष्य में तरक्की और उन्नति के रास्ते खोलती है। वहीं प्राचार्य डॉक्टर प्रेम भारद्वाज ने समाज में बदलते परिवेश में विद्यार्थियों को अपने सुदृद्ध व्यक्तित्व के निर्माण पर विस्तार से अपना वक्तव्य भी रखा।
आयोजित कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉक्टर उत्तम पांडे, सेल के सचिव प्रोफेसर बी ठाकुर, डॉ कमल डोगरा, डॉक्टर रिचा कंवर, प्रोफेसर नवदीप शाह, प्रोफेसर ट्विंकल के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र व छात्राएं भी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group