Loading...

पीजी कॉलेज नाहन में 12 से 14 अगस्त तक होगा परिचय सत्र का आयोजन

Ankita • 9 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेंशन यानी परिचय सत्र का आयोजन 12 से 14 अगस्त तक किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि यह परिचय सत्र कालेज आने वाले नए विद्यार्थियों के लिए काफी अहम सत्र रहता है।

इसमें महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के तत्वाधान में आयोजित इन सत्रों में नवांगतुक विद्यार्थियों को आगामी तीन वर्षों की पाठ्यक्रम गतिविधियों, कोर्स के भविष्य के लिए क्या परिणाम होंगे, कालेज में कौन-कौन से एडमिशन सब्जेक्ट रहेंगे समेत गैर शैक्षणिक गतिविधियों जैसे स्पोर्ट्स व यूथ फेस्टिवल के बारे में अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों व विभिन्न क्लबों एनसीसी, एनएसएस, आरआर से अवगत करवाया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक उपप्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडे व आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रीना चौहान ने बताया कि 12 अगस्त को बीकॉम व बीएससी, 13 अगस्त को बीवॉक व बीसीए और 14 अगस्त को बीए के विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्रों का आयोजन किया जाएगा।