Loading...

पीडब्ल्यूडी के मकैनिकल वर्कशाॅप जलग्रां भवन की नीलामी इतने मार्च को…

Ankita • 10 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

लोक निर्माण विभाग के मकैनिकल वर्कशाॅप जलग्रां के असुरक्षित घोषित किए गए भवन को गिराने हेतू नीलामी 20 मार्च को डीसी काॅलोनी ऊना में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बलदेव सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक ठेकेदार को नीलामी में भाग लेने के लिए 10 हज़ार रुपए की धरोहर राशि कैश, एफडीआर व सीडीआर के माध्यम से जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय ऊना में सम्पर्क कर सकते हैं।