Loading...

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

जम्मू-कश्मीर में जिला पुलवामा के निहामा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर जोन पुलिस ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि जिला पुलवामा के निहामा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।

गौर हो कि इससे पहले कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।