पुलिस कांस्टेबल दीक्षित महंत का निधन, टाइफाइड से थे ग्रसित…
HNN/ शिमला
हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल का निधन होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस कांस्टेबल दीक्षित महंत पिछले कुछ समय से टाइफाइड से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। दीक्षित बहुत ईमानदार व कुशल पुलिस अधिकारी थे। वह वर्तमान में चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से विभाग को बड़ी क्षति हुई है।
कांस्टेबल दीक्षित महंत का जन्म, 20 जुलाई 1992 को जिला कुल्लू के नांगाबाग़ में हुआ था और 2016 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में उन्होंने अपनी सेवाएं देनी आरम्भ की। उन्होंने थाना केलांग में नोडल सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया और अपने विनम्र व्यवहार और सहानुभूति के लिए जाने जाते थे। पुलिस में उनके योगदान के लिए उन्हें जिला पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति द्वारा कई बार सम्मानित किया गया।