लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामला, अब सीबीआई की रडार पर यह पुलिस अधिकारी…

PRIYANKA THAKUR | 6 दिसंबर 2022 at 2:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में एफआईआर के बाद सीबीआई की रडार पर 12 पुलिस अधिकारी हैं। इसमें पेपर सेट करने वाली टीम के चार व पेपर प्रिंटिंग का जिम्मा संभालने वाले तीन अधिकारी शामिल हैं। इनमें सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ की टीम अधिकारियों से पूछताछ करेगी। सीआईडी और एसआईटी से भी जानकारी ली जाएगी कि जांच में क्या तथ्य उनके हाथ लगे हैं।

जल्द ही सीबीआई अब प्रदेश में डेरा डालने वाली है, जिससे मुख्य आरोपियों और पुलिस की संलिप्तता का पता लगाया जायेगा। इस मामले में पहले ही एसआईटी सात राज्यों के आरोपियों का पता लगा चुकी है जिनका इस मामले में संबंध रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

करोड़ों रुपए के लेनदेन की भी होगी जांच
एसआईटी की जांच में प्रिंटिंग प्रेस के पार्ट टाइम वर्क और अन्य को मुख्य आरोपी माना गया। इसमें बिचौलियों की बहुत अधिक संख्या थी, जिन्होंने पेपर को रटाने का काम किया और परीक्षार्थियों से 5 से 21 लाख रुपए तक लिए। ऐसे में करोड़ों रुपए की इस लेनदेन को लेकर भी सीबीआई जांच करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]