पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 करोड़ मिलीलीटर कच्ची शराब नष्ट
HNN/ काँगड़ा
डमटाल पुलिस ने छन्नी बेली गांव में छापेमारी कर 2 करोड़ मिलीलीटर कच्ची शराब पकड़ी। इस दौरान टीम ने मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया। वहीँ, पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दे विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है।
इसी के चलते टीम ने छन्नी बेली गांव में दबिश दी और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान यहाँ पुलिस ने पूरे गांव को कब्जे में लेकर घर-घर दबिश देकर शराब को नष्ट कर दिया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरणों को जब्त कर लिया। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने पुष्टि की है।