Loading...

पुलिस के पीओ सेल ने काबू किया उद्घोषित अपराधी

By PARUL Published: 16 May 2024, 12:20 PM | Updated: 16 May 2024, 12:20 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान अविनाश पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी अखाड़ा बाजार, कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस के पीओ सेल ने सुरक्षा शाखा की सहायता से अखाड़ा बाजार से उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ दो सितंबर 2011 को आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद सात मई को न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी करार किया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस दौरान उन्होंने 14 मई को पुलिस के पीओ सेल ने उद्घोषित अपराधी पकड़ा है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।