लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, गाड़ी चुराकर हुआ था फरार

Ankita | 28 जनवरी 2023 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में मारुति कार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस ने तरुण कुमार वासी गांव तारुवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी के कागजात बरामद कर उसके खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में शमशेर अली पुत्र शरफूदीन निवासी गांव राजपुर ने बताया कि 12 जनवरी को उन्होंने देवीनगर में घर के बाहर गाड़ी खड़ी की हुई थी। परंतु जब अगली सुबह शमशेर अली कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकला तो गाड़ी वहां पर मौजूद नहीं थी। जिसे देखकर पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस गाड़ी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने तारूवाला खेड़ा मंदिर मैदान के पास से गाड़ी को जब्त किया और साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अशोक चौहान ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]