लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस के हत्थे चढ़ा पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, एसआईटी को मिली बड़ी सफलता

PRIYANKA THAKUR | 1 जून 2022 at 6:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

एसआईटी ने हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसआईटी ने मास्टरमाइंड को बिहार से पकड़ा है। बिहार का अरविंद कुमार व भरत यादव इस पूरे षडयंत्र के मास्टरमाइंड थे। इसके अलावा बिहार के ही सुधीर यादव पुत्र कारू यादव, गोले लाल यादव पुत्र द्वारका प्रसाद, गौतम कुमार भारती पुत्र वरिंद्र प्रसाद और सुबोध कुमार पुत्र चुल्ली सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रिंटिंग प्रेस में पार्ट टाइम वर्कर सुधीर कुमार यादव ने मार्च में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक किया था। इसके बाद प्रश्नपत्र को गोरे लाल के माध्यम से गौतम कुमार भारती तक पहुंचाया गया । गौरतलब है कि पेपर लीक मामले को लेकर एसआईटी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही थी। इस मामले में अब तक 121 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें 85 अभ्यर्थी, तीन उम्मीदवारों के माता-पिता, 33 एजेंट(एचपी के भीतर से 18 और से बाहर से 15) शामिल हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक मामले में बिहार, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल के गिरोह शामिल थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]