पुलिस चौकी ऊना के बाहर युवक से मारपीट, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ ऊना
पुलिस चौकी ऊना के बाहर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक घायल हुआ है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुधांशु निवासी मटोली ने बताया कि जब वह कोर्ट परिसर ऊना से निकलकर पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो इसी दौरान ऋषि भारद्वाज व अन्य साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट में सुधांशु जख्मी हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऋषि भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।