Loading...

पुलिस ने अफीम के 5650 पौधे किए जब्त, मौके पर किया नष्ट

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने गश्त के दौरान डमचीन के समीप थिंचीपाल में में खेतों में उगाए हुए लगभग 5650 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया है।

पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पतलीकूहल में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने गश्त के दौरान डमचीन के समीप थिंचीपाल में खेतों में उगाए गए 5,650 अफीम के पौधों को नष्ट किया।

अफीम की खेती करने वाले कौन लोग हैं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डॉ. गोकुल कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।