पुलिस ने अफीम के 80 पौधे किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा नूरपुर थाने के अंतर्गत गंगथ पुलिस चौकी के तहत आते गांव बगुआ में पुलिस ने निजी मिलकीयत भूमि से अफीम के 80 पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मोहिंदर सिंह पुत्र मोरू राम निवासी बगुआ ने अपने खेतों में अफीम की खेती की हुई थी। जिसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम के 80 पौधे पाए जिन पर डोडे लगे हुए थे।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी महेंद्र को अदालत में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।