Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली किए जब्त, आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश

PARUL • 17 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में टाहलीवाल क्षेत्र के बेला बाथू में पुलिस ने अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेला बाथू में एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन कर रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर बेला बाथू में दोनों वाहनों को अवैध खनन करते हुए मौके से पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन रेत लेकर पंजाब जा रहे थे।

डीएसपी हरोली मोहन रावत खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी तरह का भी अवैध खनन और नशा तस्करी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।