Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े एक जेसीबी और एक टिपर, वसूला जुर्माना

Ankita • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना डमटाल और थाना नूरपुर की ओर से अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने माजरा में अवैध खनन करते एक जेसीबी और एक टिपर पकड़ा हैं।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों से मौके से जुर्माना भी वसूल लिया है। वहीं पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें पुलिस को सूचना मिली की माजरा में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और दो वाहनों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नूरपुर की ओर साल 2024 में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनन माफिया के खिलाफ तीन अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं।