Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े 5 ट्रैक्टर, मौके पर वसूला जुर्माना

Ankita • 26 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के खनन विभाग के उड़नदस्ते के माइनिंग फ्लाइंग गार्ड सन्नी जसवाल ने अवैध खनन कर माल ले जा रहे 5 ट्रैक्टर पकड़े।

खनन अधिकारी नीरजकांत ने बताया कि अवैध खनन की गतिविधियों की सूचना मिलने पर माइनिंग गार्ड सन्नी जसवाल को मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए गए।

चक्की खड्ड में एक स्थान पर 3 ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन कर माल ले जाते हुए पाया गया, जबकि 2 अन्य ट्रैक्टर चालक को खनिज संपदा को ले जाते पकड़ा गया।

उक्त ट्रैक्टर चालक खनन संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर पाए, जिस कारण उनसे 5 हजार रुपए के हिसाब से 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। माइनिंग ऑफिसर नूरपुर नीरज कांत ने मामले की पुष्टि की है।