Loading...

पुलिस ने अवैध रूप से रेत-बजरी लेकर पंजाब जा रहे दो टिप्पर किए जब्त

PARUL • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के थाना हरोली के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी पंडोगा की टीम ने अवैध रूप से पंजाब जा रहे रेत-बजरी के दो टिप्पर पकड़े हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही की और दोनों टिप्पर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी पंडोगा की टीम ने ऊना-होशियारपुर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान वहां वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी रेत और बजरी से भरे टिप्पर वहां पहुंचे। जिन्हें तलाशी के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान जब पुलिस ने चालकों से रेत बजरी को पंजाब लेकर जाने से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह न तो कोई संतोषजनक जबाव नहीं सके और न ही रेत बजरी ले जाने हेतु कोई दस्तावेज दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने दोनों टिप्पर को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी।

मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि खनन के खिलाफ हरोली पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। ऐसे मामलों के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।