पुलिस ने अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी भूमाता (इंदौरा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने अशोक कुमार से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक कुमार ने खबर की पुष्टि की है।