Loading...

पुलिस ने कांगड़ा के व्यक्ति से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक व्यक्ति के खोखे से 8 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह निवासी खलेटा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान प्रीतम सिंह के खोखे से 8 बोतलें देसी शराब बरामद की।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।