पुलिस ने कार चालक को 1 किलो 800 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस व निर्वाचन विभाग द्वारा गठित टीम ने मेन बाजार पपरोला में 1 किलो 800 ग्राम चरस सहित कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रूप लाल पुत्र आटकु राम निवासी बुलंग, तहसील पधर व जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस व निर्वाचन विभाग द्वारा गठित टीम मेन बाजार पपरोला में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रुकवाया गया।
तलाशी के दौरान कार से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। बैजनाथ थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
