Loading...

पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को चरस के साथ किया गिरफ्तार

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पंचरुखी के अंतर्गत गांव व्याड़ा में पुलिस ने एक आल्टो कार में सवार 3 युवकों को 112 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान अमित कुमार (23) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव ढंडेरा, विपिन कुमार (30) पुत्र देश राज निवासी गांव तिनबड़ व आदर्श कुमार (33) पुत्र चैन सिंह निवासी गांव अप्पर रजोट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना क्षेत्र पंचरुखी की टीम ने व्याड़ा में नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

इसी दौरान उन्होंने एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका और कार सवार तीन युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों युवकाें के कब्जे से 112 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।